जबेरा, दमोह। हर माह की तरह इस माह भी द्वितीय रविवार को कृषि उपजमंडी, जबेरा, जि़ला-दमोह में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
‘माँ-गुरुवर की दिव्य आरती के पश्चात् भगवती मानव कल्याण संगठन के महिला शाखा की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी ठाकुर जी ने कहा कि हमें अपने अन्दर समाहित हो चुके अवगुणों को समाप्त करते हुए शुद्धता एवं सात्विकता का जीवन जीना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि जिन घरों में कभी अगरबत्तियां नहीं जलीं, आज उन घरों में घी के दीपक जलते हंै, यही तो सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की चेतनातरंगों का प्रभाव है। श्रीमती विनीता पाल जी ने कहा कि नशा ही नाश की जड़ है, अत: नशा को छोड़ें और दूसरों को नशा छोडऩे की सलाह दें। श्रीमती रश्मि सिंह जी ने कहा कि माता जगदम्बे की साधना ही सर्वोपरि है, साधना के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पार्टी के युवा मोर्चा के प्रांतीय सचिव विनोद सिंह जी ने कहा कि सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा बताए गए सरल-सहज साधनामार्ग पर चलकर माता जगदम्बे की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
अंत में संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष लाखन सिंह जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8