संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के कार्यकताओं के द्वारा अवैध शराब परिवहनकर्ताओं को रोककर, शराब व संलग्न वाहन सहित उन्हें सम्बंधित थाने की पुलिस के सुपुर्द करने का क्रम निरन्तर ज़ारी है।
इसी क्रम में दिनांक 07 अक्टूबर को सायंकाल 07:00 बजे दमोह जि़ले के दमोह कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत, वृद्धाआश्रम के सामने, अस्पताल चौराहे पर 75 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ गई। आरोपी लखन गुप्ता, निवासी-बजरिया, दमोह, मोटरसाइकिल क्रमांक-एमपी 34, एमएफ/7899 से शराब लेजा रहा था।
दिनांक 07 अक्टूबर को रात्रि 08:30 बजे दमोह जि़ले के दमोह कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन ब्रिज, दमोह, के पास 24 पाव देशी मसाला और 25 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी भागने में सफल रहा।
दिनांक 07 अक्टूबर को सायंकाल 07:00 बजे दमोह जि़ले के बटियागढ़ थानान्तर्गत, पेमू तिगड्डा पर 100 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी गोटीराम यादव, निवासी-खड़ेरी, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहा था।
दिनांक 07 अक्टूबर को सायंकाल 05:30 बजे दमोह जि़ले के नोहटा थानान्तर्गत ग्राम अभाना में 100 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी मौ$का पाकर फरार होने में सफल रहा।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31