महोबा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 10-11 सितम्बर को ब्लॉक पनवाड़ीे में, टिंकू मिश्रा जी के हाते पर 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा पाठ संपन्न किया गया।
साधना समापन के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों को संबोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील शाखा के सचिव मातादीन सेन जी ने कहा कि आज चारों तरफ अनीति-अन्याय-अधर्म व्याप्त है और नशे का व्यापार फैला हुआ है। आज लोग नशे में उन्मत्त होकर जघन्य से जघन्य अपराध करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। संगठन द्वारा नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए ही नशाविरोधी जनान्दोलन छेड़ा गया है, जिसमें समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी आवश्यक है, अन्यथा समाज आए दिन होने वाले जघन्य अपराधों की पीड़ा झेलता रहेगा। टीम प्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने बहनों का आवाहन किया कि आइए हम सभी एकजुटता के साथ युग परिवर्तन की यात्रा में सहभागी बनें।
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के युवा मोर्चा जि़लाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति जी ने किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40