दमोह। दमोह जि़ले के बटियागढ़ ब्लॉक के निबोरा पिपरिया गांव में देर रात घर में सो रही एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन और पड़ोसी सांप को मारकर घायल महिला के साथ अस्पताल ले गए और उन्होंने डॉक्टर को वह सांप भी दिखाया। मरे हुए सांप को देखकर डॉक्टर और नर्सस्टाफ घबरा गया। डॉक्टर ने तुरन्त सर्प को बाहर भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, ललता बाई लोधी अपने घर में सो रही थी, तभी उन्हें सांप ने डस लिया। उसके जोर से चिल्लाने पर परिजन और पड़ोसी उसके पास पहुंचे। देखा कि सांप निकल रहा है, तो उन्होंने पहले उसे मारकर एक डिब्बे में रख दिया। महिला अस्पताल में भर्ती है और ख़्ातरे से बाहर है।




























Views Today : 136
Views Last 7 days : 977
Views Last 30 days : 1693
Views This Year : 10746
Total views : 111219
Who's Online : 5
Your IP Address : 162.251.85.8