नई दिल्ली। दिल्ली में एक 17 वर्षीय घरेलू नौकर को एक दिव्यांग की हत्या किए जाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग इलाके का है, जहां एक एक विकलांग की देखभाल के लिए एक घरेलू सहायक के तौर पर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने ये हत्या बॉलीवुड की एक फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही से प्रेरित होकर की।
पुलिस के अनुसार, जब दिव्यांग के माता-पिता मंदिर गए थे तब इस नाबालिग घरेलू सहायक घर में चोरी कर रहा था। इस दौरान दिव्यांग ने उसे चोरी करते हुए देख लिया तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद कथित तौर पर इसी घरेलू सहायक ने उस दिव्यांग की हत्या कर दी। आरोपी नाबालिग तू चोर मैं सिपाही फिल्म से इस घटना को अंजाम देने के लिए प्रेरित हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपी ने भी एक काले रंग का दस्ताना घटनास्थल पर छोड़ दिया था।
पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने उस नाबालिग घरेलू सहायक से पूछताछ की तो उसने बताया, वो साफ-सफाई और घर के काम-काज करके खुद को अपमानित महसूस करता था। इसलिए उसने घर में ही लूट का प्लान बनाया। जब दिव्यांग के माता-पिता और दादी घर से बाहर मंदिर गए हुए थे, उसी समय उसकी बहन भी किसी काम से मार्केट चली गई। ये मौ$का उसके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल था और उसने इस दौरान घर के गहने और रुपयों को लूटा इस दौरान दिव्यांग ने उसे देख लिया, जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।





























Views Today : 145
Views Last 7 days : 986
Views Last 30 days : 1702
Views This Year : 10755
Total views : 111228
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8