धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड पर शुक्रवार को देवछठ के लक्खी मेले में पहुँचे लोगों में उत्साह-उमंग का पारावार न था। मेले में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और धौलपुर समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मान्यता है कि भगवान् श्रीकृष्ण ने यहां महाराज मचकुंदु के ज़रिए कालयवन का वध कराया था। इसका उल्लेख विष्णु पुराण व श्रीमद्भागवत की दसवें स्कंध के पंचम अंश 23वें व 51 वें अध्याय में मिलता है। यहां महाराज मचकुंदु ने यज्ञ का आयोजन किया था। इसमें भगवान् श्रीकृष्ण भी आए थे। हर देवछठ पर यहां लक्खी मेला भरता है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40