गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जि़ले के मोदीनगर में शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथियों की हालात गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
हरियाणा के रोहतक के किलोई निवासी पुष्पेन्द्र (३७) में इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। उनके साथ रोहतक के बसंत विहार निवासी जूनियर इंजीनियर दीपक हुड्डा (२९) भी थे। शुक्रवार की रात पुष्पेन्द्र और दीपक हुड्डा सहकर्मी उदय और लोकेश के साथ कार से ऑफिस के कार्य के लिए रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे।
शनिवार की रात ११:४५ बजे गांव पैंगा के सामने किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना निवाड़ी पुलिस को दी, तब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोष्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31