पटना। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक महिला के बैग से गोली मिली। बैग के अंदर एक साथ दो गोली रखी हुई थी। महिला अपने बेटे के साथ थी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम ने महिला और उसके बेटे को अपनी कस्टडी में ले लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों को एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया गया। महिला का नाम श्रद्धा झा है। वो समस्तीपुर की रहने वाली है।
श्रद्धा झा को अपने बेटे शैल कश्यप के साथ इंडिगो की फ्लाइट 6श्व-178 से दिल्ली जाना था। सुरक्षा जांच के दरम्यान बोर्डिंग से पहले उनके रजिस्टर्ड बैग की स्क्रीनिंग हुई। जब बैग स्कैनर मशीन में था, तब उसमें से आवाज़ आने लगी। शक होने पर बैग को खोला गया। फिर उसमें से .315 और 12 बोर के दो जिंदा गोली बरामद हुई। श्रद्धा से पूछताछ मेें बताया कि गलती से किसी ने बैग में कारतूस रख दिया होगा। जिसे मैं चेक नहीं कर पाई। उस वक्त उनके पास गोली का लाइसेंस नहीं था। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने मां-बेटे को एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, महिला के परिवार वालों को बुलाया गया, और उन्होंने दोनों कारतूस के लाइसेंस दिखा दिए हैं। इसके बाद दोनों को थाने से जाने दिया गया।




























Views Today : 180
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 1737
Views This Year : 10790
Total views : 111263
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8