राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जि़ले में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 03 आरोपी तस्करों को गिर$फ्तार किया गया है। ये महाराष्ट्र के नागपुर से माल लेकर आ रहे थे। इनके पास से 47 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को रामपुर खातुटोला के पास नाकेबंदी लगाकर पुलिस की टीम जांच कर रही थी। आने-जाने वाले वाहनों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान नागपुर की तरफ से एक बाइक में 03 युवक सवार होकर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने इनसे भी पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनकी तलाश की। तलाश करने में पुलिस को इनके पास से 47 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिर$फ्तार कर लिया गया है। ज़ब्त किए ब्राउन शुगर की कीमत 09 लाख रुपए है।
पुलिस ने बताया कि ऐसा पहली बार है कि जि़ले में ब्राउन शुगर तस्करों को पकड़ा गया है। तीनों आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे बाइक और 90 हज़ार रुपए कैश भी ज़ब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दीपक कुमार, चित्रकांत राजपूत, विवेक सोना को गिर$फ्तार किया है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को किया है।




























Views Today : 180
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 1737
Views This Year : 10790
Total views : 111263
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8