रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 1320 मेगावाट का नया बिजली घर बनेगा। यह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का सबसे बड़ा और आधुनिक संयंत्र होगा। इसकी स्थापना से बिजली कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद पहली बार इतनी बड़ी क्षमता का विद्युत संयंत्र स्थापित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों से विस्तृत चर्चा के बाद समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुरुवार को बिजली कंपनियों की समीक्षा के दौरान आने वाले वर्षों में बिजली की मांग और आपूर्ति के लिए आवश्यक विद्युत उपलब्धता पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि साल 2030-31 तक अपेक्षित विद्युत मांग में वृद्धि की आपूर्ति के लिए नए विद्युत संयंत्र की आवश्यकता होगी। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी को कोरबा पश्चिम में उपलब्ध भूमि पर 2&660 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल विद्युत उत्पादन संयंत्र की स्थापना के निर्देश दिए।




























Views Today : 180
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 1737
Views This Year : 10790
Total views : 111263
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8