शहडोल। शहडोल-बुढ़ार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर बुधवार को दोपहर लगभग 3.20 बजे, पकरिया चौराहे के समीप कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। युवकों की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रैफर कर दिया गया है।
अनूपपुर जि़ले के जमुना-कोतमा कोल्ड फील्ड एरिया महाप्रबंधक सुधीर सिंह अपने ड्राइवर के साथ कार से जा रहे थे। रास्ते में कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई है कि, चार पहिया वाहन के सामने का पूरा हिस्सा टूट गया है। कार का एयरबैग खुलने से कोल्ड फील्ड एरिया महाप्रबंधक और उनका ड्राइवर सुरक्षित बच गए हैं। बाइक सवार युवक अमलाई थाना अंतर्गत उसलापुर-छोटी अमलाई के निवासी हैं।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 255
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7070
Total views : 107543
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31