रीवा। रीवा जि़ले के मऊगंज थाना अंतर्गत पन्नी पथरिया हाईवे में गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहीं थी, जिन्होंने दुर्घटना को देखकर दोनों घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल ले गईं।
अस्पताल के चिकित्सकों ने मामा की नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया था। वहीं भांजा कों सर्जरी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। भांजे की स्थित गंभीर बनी हुई है। दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर मर्ग कायम कर मऊगंज पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद लाश परिजनों को सौंप दी।
बताया गया कि गुरुवार की रात $करीब 10 बजे संदीप कोल निवासी खुरहा चौकी मनिकबार अपने भांजे अंकित कोल के साथ मऊगंज की ओर से गांव लौट रहा था और जैसे ही दोनों बाइक सवार हनुमना रीवा हाईवे के पन्नी पथरिया के पास पहुंचे तो डिवाइडर से भिड़ गए।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40