भिलाई। दुर्ग जि़ले के उरला गांव में 9वीं की छात्रा की मौत के बाद गम का माहौल है। कुम्हारी थाना के पास हुए सड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत से ग्रामीण आक्रोशित होकर चकाजाम आन्दोलन कर दिया। इस पर पुलिस ने 14 नामजद सहित 54 लोगों के खि़ला$फ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में और आकोश बढ़ गया है। उनका आरोप है कि कोई नेता मंत्री उनकी सुध लेने नहीं आया। उन्हें न्याय दिलाने की जगह उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
मिक्सर मशीन की चपेट में आने से हुई छात्रा की मौत
जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे फ्लाई ओवर ब्रिज बना रही कंपनी की कंक्रीट मिक्सर मशीन ने 9वीं की छात्रा खुशी साहू (15 साल) को कुचल दिया था। खुशी अपनी सहेली के साथ घर से स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस तरह लगभग 09 घंटे तक नेशनल हाईवे में जाम लगा रहा। इसके बाद 05 लाख रुपए मुआवजा देने की बात पर जाम खोला गया था।
54 लोगों के विरुद्ध मामला दजऱ्
मिक्सर मशीन चलाने वाला गांगोली डांगा कुम्हारी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को सुबह 11.30 बजे उसके ट्रक में कुचल जाने से खुशी की मौत हो गई थी। इसके बाद उरला गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसे बुरी तरह पीटा। यदि उसे समय पर नहीं छुड़ाया जाता, तो लोग उसे मार डालते। लोगों के मारने से हसमद के बाईं आंख, सिर, गर्दन व हाथ पैर में चोटें आई हैं। उसकी शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने 54 लोगों के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 147, 307,149 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।




























Views Today : 180
Views Last 7 days : 1021
Views Last 30 days : 1737
Views This Year : 10790
Total views : 111263
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8