भोपाल। एनआईए ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दो बांग्लादेशी नागरिकों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नागरिकों की पहचान हमीदुल्लाह और मोहम्मद सहादत हुसैन के रूप में हुई है। बताया गया कि भोपाल के ऐशबाग से तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों सहित जमात-उल-मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के छह सक्रिय कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में दो और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों घृणित और आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करके भारत में जिहाद के प्रचार में शामिल थे।
सोशल मीडिया पर फैलाते थे प्रोपेगेंडा
बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी कट्टरपंथी व्यक्ति हैं और दूसरे लोगों को कट्टरपंथी बनाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई समूहों में घृणित और आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करके जिहाद का प्रचार करने में शामिल हैं। एनआईए के अनुसार, इन नागरिकों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिर$फ्तार किया जा चुका है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40