सागर। सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में घर में सो रहे युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार को उसके ही मकान के कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिला है। वारदात की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कंछेदी पुत्र तखतसिंह लोधी, उम्र 30 साल, निवासी- हीरापुर, रविवार की रात घर पर था। रात के समय अज्ञात आरोपियों ने सोते समय उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात में धारदार हथियारों से कंछेदी की हत्या कर दी गई। हत्या के वारदात की जानकारी सोमवार को सामने आई।
घर में अकेला था कंछेदी
रक्षाबंधन त्यौहार के चलते मृतक कंछेदी की पत्नी मायके गई थी। रविवार की रात कंछेदी घर में अकेला था। उसका बड़ा भाई गांव में ही अलग मकान में रहता है।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165