श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में एक मज़दूर की मौत हो गई है, जबकि दो मज़दूर इस हमले में घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर की पुलिस सूत्रों ने बताया, पुलवामा के गंदूरा इलाके में आतंकियों ने कुछ मज़दूरों पर गुरुवार को ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में एक मज़दूर की मौत हो गई है और दो मज़दूर घायल हुए हैं।
पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों ने प्रवासी मज़दूरों पर ग्रेनेड हमला किया, जिसमें मारे गए मज़दूर की पहचान मोहम्मद मुमताज के रूप में की गई है। मोहम्मद मुमताज बिहार के सकवा परसा निवासी हैं, जबकि घायल हुए दोनों मज़दूर बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में की गई है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40