जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है वे भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन क्या मधुमेह रोगियों के लिए यह फायदेमंद है?
मधुमेह रोगियों को मीठी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, फिर चाहे ड्रिंक हो या मीठे फल। मधुमेह के रोगियों को अक्सर इन सभी चीजों से बचने की सलाह दी जाती है, जिससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सके। लेकिन, कई बार मधुमेह रोगियों को कुछ चीजों के सेवन को लेकर शंका होती है कि उन्हें इसका सेवन करना चाहिए या नहीं या इसके सेवन से शुगर का स्तर तो नहीं बढ़ेगा? तथापि मधुमेह रोगियों में नारियल पानी के सेवन को लेकर चिंता और शंका दोनों बनी रहती हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं नारियल पानी पीने से बॉडी को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
नारियल पानी पीने से लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी में जीरो कैलोरी होती हैं। इसके अलावा नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट, पोटैशियम, आयरन, मैंग्नीज और विटामिन सी जैसे कई पोषकतत्त्व पाए जाते हैं , जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। नारियल पानी भले ही स्वाद में मीठा होता है, लेकिन इसमें कोई भी आर्टिफिशियल स्वीटनर इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए मधुमेह रोगियोंं में नारियल पानी पीने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में करता है मदद
जैसा कि सभी को मालूम है कि नारियल पानी का सेवन कई बीमारियों के खतरे से बचाता है। इसके अलावा नारियल पानी पीने से मधुमेह रोगियों का शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। दरअसल नारियल पानी में कई प्रकार के पोषकतत्त्व पाए जाते हैं, जिनकी मदद से शरीर में इन्सुलिन का उत्पादन भी होता है। अपितु मधुमेह रोगियों के लिए नारियल पानी का सेवन लाभप्रद माना जाता है।
कितनी मात्रा में पी सकते हैं नारियल पानी?
एक अध्ययन के मुताबिक भले ही नारियल पानी का सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यह भी याद रखना ज़रूरी है कि नारियल पानी मीठा होता है साथ ही इसमें फ्रक्टोज भी पाया जाता है। (फ्रक्टोज एक प्राकृतिक शुगर होती है, जो कि फलों, सब्जियों और शहद में मौज़ूद होती है।) इसलिए मधुमेह रोगियों को नारियल पानी का सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, मधुमेह रोगियों को रोजाना 01 कप यानी कि 240 ग्राम से ज़्यादा नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165