देहरादून। उत्तराखंड सरकार मां भगवती, शिव, विष्णु, नव-गढ़, गोलिजू महाराज, नागदेवता, हनुमान और विवेकानंद पर्यटन सर्किट पर कार्य कर रही है। इसके बाद अब सरकार ‘मोदी सर्किट’ बनाने की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य का पर्यटन विभाग जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंदर बेयर ग्रिल्स के साथ सर्वाइवल रियलिटी शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के एक विशेष एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देखी गई जगहों और गतिविधियों को शामिल करते हुए एक पर्यटन सर्किट बनाने की योजना बना रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने नेशनल पार्क में स्थानों की पहचान और पर्यटकों के आने और ठहरने की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31