अंबाला। हरियाणा के अंबाला जि़ले में दादुपुर-नलवी नहर के किनारे खून से लथपथ एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की गर्दन काटकर हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बराड़ा थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। महिला की बाजू पर सुधु मुनिया सईद व दाहिने बाजू पर जीला गाजीपुर सुरमा लिखा हुआ है।
एक किसान ने देखा शव
गांव दहिया माजरा निवासी माया राम बुधवार देर शाम को दादुपुर-नलवी नहर किनारे अपने खेत की ओर जा रहा था और जब वह अपने खेत के पास पहुंच तो देखा कि वहां 35-40 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा है। शव खून से लथपथ था। महिला की गर्दन कटी हुई मिली। उसने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165