सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की घाटी पर मॉर्निंग वॉक पर गईं महिला वकील से सोने की चेन छीनकर भागे दो बदमाश पकड़े गए हैं। ये सभी पथरिया जाट गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार को बदमाश सराफा बाजार की एक ज्वेलरी दुकान पर चेन बेचने के लिए गए थे। सराफा व्यापारी ने चेन तौलकर जब बिल मांगा तो बदमाशों ने मना कर दिया। इसी बीच सराफा व्यापारी ने अपने मित्र हनी दुबे से बात की।
हनी ने बताया कि अखबार में लूट की खबर पढ़ी थी, जिसमें चेन का वजन दो तौला और आरोपियों की उम्र 24-25 साल लिखी थी। इसी आधार पर मुझे शक हुआ। मैंने सराफा व्यापारी संतोष से चेन की फोटो मंगाकर वकील अनिल सिंह को भेजी। उनकी पत्नी मीनाक्षी ने चेन पहचान ली। इसके बाद हनी ने पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी वहां से भाग निकले थे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सागर से वह मंगलवार की शाम को पत्नी के साथ बाइक से अपने घर खजुरिया लौट रहा था। तभी धसान नदी के पुल के पास तीन बदमाशों ने बाइक को रोका। रोहन और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और दो मोबाइल, 10 हज़ार रुपए, सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी युवराज पिता राजेन्द्र लोधी, उम्र 29 साल, निवासी ग्राम-बहरोल और परमल पिता जाहर सिंह गौंड़, उम्र 25 साल, निवासी-कनेरा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरारा है। गिरफ़्तार आरोपियों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की और उन्होंने लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165