नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा में मंगलवार की रात एक स्कॉर्पियो सवार एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र ने तीन कारों में टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौ$के पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अरोपी छात्र को गिर$फ्तार कर लिया है और उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्र नशे में था या नहीं।
हादसा सेक्टर- 126 न्यूज़ नेशन तिराहे के पास रात लगभग 08 बजे हुआ है। मरने वाले युवक का नाम लालजी चौहान (36) है। वह कुशीनगर का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्कार्पियो को साहिल शर्मा पुत्र हेमचंद शर्मा चला रहा था और वह दिल्ली के जसोला का रहने वाला है तथा वह सेक्टर-125 के एमिटी यूनिवर्सिटी में एलएलबी फोर्थ ईयर में पढ़ता है। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। स्कार्पियों चला रहे साहिल ने जिन तीन कारों को टक्कर मारी, वह सड़क किनारे खड़ी थीं।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1264
Views This Year : 7074
Total views : 107547
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31