अलीगढ़। अलीगढ़ में लड़कियों की तस्करी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पांच लोगों का यह गैंग नौकरी का झांसा देकर झारखंड से लड़कियों को लाता था और उन्हें अलीगढ़ में बेच देता था। इसके लिए आरोपी लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे। मंगलवार को ये तीन लड़कियों को बेचने के लिए लाए थे।
लड़कियों की सप्लाई से पहले इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई और पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की तथा मौके से चार लड़कियों को बरामद किया। इसमें से तीन लड़कियां बेचने के लिए लाई गई थीं, जबकि एक गैंग की सदस्य है। खास बात यह है कि गैंग के सभी सदस्य मुस्लिम हैं और वे अपना हिंदू नाम रखकर हिंदू लड़कियों को शिकार बनाते थे।
पुलिस ने मौके लड़कियों की तस्करी करने वाले चार लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन मुस्लिम हैं। यह चारों युवक झारखंड के रहने वाले हैं। इनके साथ पकड़ी गई गैंग की सदस्य लड़की भी झारखंड की रहने वाली है।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1261
Views This Year : 7071
Total views : 107544
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31