धार। मध्यप्रदेश के धार जि़ले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगोन के बीच हृदयविदारक घटना घटित हो गई। इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई। लगभग पौने ग्यारह बजे खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित हो गई और चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी।
बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। राहत एवं बचाव दल के द्वारा 14 शव बाहर निकाले गए और 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से NDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।
हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जि़लों- धार और खरगोन की सीमा पर बना हुआ है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31