संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब ज़ब्त करवाने व आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवाने की दिशा में निरन्तर सक्रिय हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 13 जुलाई को रात्रि 09:00 बजे सागर जि़ले के रहली थानान्तर्गत ग्राम-काछी पिपरिया के में दो पेटी देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी दिनेश पटेल, निवासी ग्राम-काछी पिपरिया, टीव्हीएस मोटरसाइकिल क्रमांक-एमपी 15, एमव्ही/2896 से शराब लेजा रहा था।

दिनांक 17 जुलाई को सायंकाल 06: 20 बजे कटनी जि़ले के कुठला थानान्तर्गत मझगवां टोल प्लाजा के पास दो पेटी देशी अवैध शराब पकड़ी गई, जिसमें एक पेटी प्लेन और एक पेटी मसाला शराब शामिल है। आरोपी मुकेश सींग और विकास यादव, निवासी-कानपुर (उ.प्र.), एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक-एमपी 20, एमजे/8215 से शराब लेजा रहे थे।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.128