तिरुवनंतपुरम। केरल राज्य ने इंटरनेट के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर ली है। केरल देश का पहला और इकलौता ऐसा राज्य बन चुका है, जिसके पास स्वयं की इंटरनेट सेवाएं हैं। यह जानकारी गत दिवस सीएम पी विजयन ने स्वयं दी है। सीएम के मुताबिक, केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटिड को टेलीकॉम डिपार्टमेंट से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस मिल गया है।
उन्होंने कहा है कि अब हमारी प्रतिष्ठित परियोजना इंटरनेट को एक फंडामेंटल राइट्स के रूप में देने के अपने ऑपरेशन को शुरू कर सकती है। उन्होंने इस योजना के तहत पूरे राज्य में इंटरनेट का जाल फैलाने की तरफ भी इशारा किया।
सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा इस परियोजना से 20 $गरीब परिवारों को नि:शुल्क इंटरनेट कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य के 30 हज़ार से अधिक सरकारी ऑफिस और स्कूलों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। इंटरनेट योजना से ट्रांसपोर्ट, मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर में भी उछाल आएगा। इंटरनेट का इस्तेमाल संविधान के राइट टू एजुकेशन और राइट टू प्राइवेसी का हिस्सा है।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31