शिवपुरी। शिवपुरी स्थित बड़ौदी में पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर शराबी पति ने ससुराल में अपनी ही पाँच साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी बेटी की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है।
पुलिस ने प्रारंभ में हत्या के प्रयास का केस दजऱ् कर पिता को गिर$फ्तार करके बुधवार को कोर्ट में पेश किया था और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब हत्या की धारा का इजाफा करेगी। जानकारी के मुताबिक मनोज जाटव निवासी भटौआ अपनी पत्नी सीता जाटव और बेटी नैना जाटव (05) को लेने के लिए 05 जुलाई को ससुराल बड़ौदी आया था।
आपसी मनमुटाव के चलते पत्नी सीता जाटव ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इसी बात से मनोज जाटव नाराज़ हो गया और मंगलवार की शाम 5:30 बजे शराब के नशे में अपनी बेटी नैना जाटव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से झुलसी नैना को जि़ला अस्पताल शिवपुरी लाया गया। यहाँ से जीएमसी शिवपुरी और फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में 06 जुलाई की शाम 06 बजे नैना जाटव की मौत हो गई है।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31