मुरादाबाद। मुरादाबाद में नूपुर शर्मा के समर्थक को धमकी देने वाले तीन युवकों को गत दिवस पुलिस ने गिर$फ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है। मामला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का है। यहाँ भायपुर गांव में रहने वाले निर्मल कुमार ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी।
निर्मल ने ठाकुरद्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्हें अपने वॉट्सएप स्टेटस पर ‘आई सपोर्ट नूपुर शर्मा’ लिखने पर जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। एएसपी सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीडि़त के गांव के ही रहने वाले फैजान और उसके दो साथियों शहनवाज आलम और दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि और कौन-कौन इसमें शामिल हैं।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31