भोपाल। पाकिस्तान से लगातार आ रही हवाओं के कारण मानसून मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर अटक गया है। यह अरब से तो आगे बढ़ रहा है, लेकिन हवाओं के कारण यह महाराष्ट्र से सटे मध्यप्रदेश के इलाकों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून बड़वानी के पहले आकर रुक गया है। ऐसे में अब यह बड़वानी और इंदौर की जगह जबलपुर के रास्ते पहले प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है। मंगलवार शाम से जबलपुर में और कहीं-कहीं शहडोल संभाग में हल्की बारिश भी शुरू हो गई।
यह बारिश बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों के तेज होने के कारण हो रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश जी बतलाते हैं कि दो दिन तक जबलपुर और उससे सटे इलाकों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी, जबकि मालवा-निमाड़ में अभी दो दिन बारिश के आसार नहीं हैं। भोपाल में भी मानसून 18 जून तक पहुंच सकता है।




























Views Today : 58
Views Last 7 days : 134
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8313
Total views : 108786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7