अलीगढ़ (उ.प्र.)। गांवों के उपेक्षित तालाबों, पोखरों को जो गंदगी से भरे रहते थे, उनकी सफाई करवाकर उन्हें अब सरोवरों में बदला जा रहा है। हरियाली के लिए सभी चयनित 120 सरोवरों के चारोओर पौधारोपण किया जाएगा। मानसून सत्र में डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इससे सरोवर के किनारों पर ठंडी छांव मिलेगी। तालाबों के सुन्दरीकरण का कार्य मनरेगा मज़दूरों से कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि जनपद ने लगभग 120 तालाबों को संवारने की योजना बनाई है। इनमें वर्षा के जल का संचयन तो होगा ही, आसपास का वातावरण भी रमणीय बनेगा। इस समय 110 तालाबों पर कार्य शुरू हो चुका है। मनरेगा मजदूरों के जरिए खोदाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, ताकि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक इन तालाबों को सरोवरों में बदलने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167