बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर ज़िले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला उजागर होते ही ज़िला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं ज़िला कलेक्टर ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले एकलव्य विद्यालय परिसर की है। पीड़ित छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती है। आरोपी शिक्षक ललित बुरका कई दिनों से छात्रा पर बुरी नजर रख रहा था। वारदात वाले दिन आरोपी ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। डरी-सहमी छात्रा ने हॉस्टल पहुंचने के बाद अपनी अधीक्षिका को रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। अधीक्षिका ने बिना देरी किए मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन और उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।




























Views Today : 176
Views Last 7 days : 832
Views Last 30 days : 1482
Views This Year : 10472
Total views : 110945
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8