शहडोल। शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गांजर मलैचा टोला में अंधी हत्या का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग बेवा महिला की उसके ही घर के भीतर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पपौंध थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात गांजर मलैचा टोला स्थित मृतका के सूने घर में घटित हुई। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक शासकीय कार्य के सिलसिले में स्थानीय पटवारी महिला के घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुला था और अंदर दाखिल होते ही पटवारी के होश उड़ गए। महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पटवारी ने तुरंत इस बात की जानकारी ग्राम सरपंच और पपौंध थाना पुलिस को दी।
इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के समय महिला का इकलौता पुत्र घर में ही मौजूद था। मां की इतनी निर्मम हत्या होने के बावजूद बेटे द्वारा किसी भी पड़ोसी या पुलिस को सूचना न देना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पपौंध थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे की मानसिक स्थिति और बयानों में लगातार विरोधाभास देखने को मिल रहा है। संदेह के पुख्ता आधार पर पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया जाएगा।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 191
Views Last 30 days : 689
Views This Year : 9456
Total views : 109929
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8