कौशाम्बी। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज-कौशाम्बी बॉर्डर पर स्थित पिपरही थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर (मनौरी) गांव में सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। इस हादसे में 08 मासूम बच्चों सहित कुल 11 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री के 100 मीटर के दायरे में बने कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वायु सेना, एनडीआरएफ , एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर को फैक्ट्री के भीतर अचानक एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। विस्फोट की तीव्रता के कारण पास में रहने वाले परिवारों के घर भी ढह गए, जिसके मलबे में दबने से आसपास खेल रहे और रह रहे बच्चों व अन्य लोगों की मौत हो गई।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जाह्नवी (12), आदित्य (12), आदित्य (8), रवि (8), अंश (6) और नाना (4) शामिल हैं। इसके अलावा तीन वयस्कों ने भी अपनी जान गंवाई है। सभी घायलों का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।





























Views Today : 200
Views Last 7 days : 856
Views Last 30 days : 1506
Views This Year : 10496
Total views : 110969
Who's Online : 9
Your IP Address : 162.251.85.8