कानपुर। सोमवार, दिनांक 31 अगस्त की सुबह दिल्ली से वाराणसी जा रही सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ पर कानपुर के चंदारी स्टेशन के पास कुछ असामाजिक तत्त्वों के द्वारा पथराव किया गया। इस अचानक हुए हमले से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, हालांकि पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा बुरी तरह चटक गया।
लोको पायलट ने तुरंत मामले की सूचना नियंत्रण कक्ष और रेलवे सुरक्षा बल को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत एक उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया। जांच टीम ने चंदारी स्टेशन और आसपास के रूट पर लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लोको पायलट द्वारा दिए गए इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के मिलान के बाद आरोपी की सटीक पहचान सुनिश्चित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





























Views Today : 200
Views Last 7 days : 856
Views Last 30 days : 1506
Views This Year : 10496
Total views : 110969
Who's Online : 9
Your IP Address : 162.251.85.8