यमुनानगर। उमस और भीषण गर्मी झेल रहे यमुनानगर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (ही२३ी१ल्ल ऊ्र२३४१ुंल्लूी२) सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।आने वाले 24 से 48 घंटों में आसमान में घने बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव या फसलों से जुड़े आवश्यक कार्य करें।



























Views Today : 205
Views Last 7 days : 861
Views Last 30 days : 1511
Views This Year : 10501
Total views : 110974
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8