लखनऊ। उत्तरप्रदेश के 13 जिलों के 173 गाँव इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, लगातार मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से 84,362 से अधिक आबादी और करीब 13,058 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर या उसके नजदीक बह रही हैं। 13 जिलों में हालात गंभीर
बाढ़ से प्रभावित जिलों में मुख्य रूप से बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं। इन जिलों के निचले इलाकों और तटीय गाँवों में पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को 24 घंटे मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित लोगों को समय पर भोजन, चिकित्सा और राहत सामग्री मिले। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रशासन की चिंताएं और बढ़ गई हैं।



























Views Today : 205
Views Last 7 days : 861
Views Last 30 days : 1511
Views This Year : 10501
Total views : 110974
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8