Homeदेश प्रदेशखाकी वर्दी मिलते ही वसूली करने लगे सिपाही, तीन नए सिपाही निलम्बित

खाकी वर्दी मिलते ही वसूली करने लगे सिपाही, तीन नए सिपाही निलम्बित

गाजीपुर। उत्तरप्रदेश पुलिस में भर्ती होकर जनता की सेवा करने का संकल्प लेने वाले तीन नए आरक्षकों (सिपाहियों) ने नौकरी शुरू होते ही अवैध वसूली करने लगे। गाजीपुर जिले के मरदह थाने में तैनात तीन नए सिपाहियों—अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन तीनों सिपाहियों पर अपनी निर्धारित ड्यूटी छोड़कर हाईवे पर बिना किसी आदेश के चेकिंग करने और अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

   मिली जानकारी के अनुसार, इन तीनों नए सिपाहियों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इसी साल मई के महीने में पहली बार मरदह थाने में पोस्टिंग मिली थी। वर्दी पहने अभी तीन महीने ही बीते थे कि तीनों ने अपना एक अलग गिरोह बना लिया। यह बिना किसी आधिकारिक प्रशासनिक आदेश या सीनियर अफसरों की अनुमति के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मरदह टोल प्लाजा के पास गाड़ी खड़ी कर देते थे और वहाँ से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों और अन्य गाड़ी चालकों को रोककर चेकिंग के नाम पर डराना-धमकाना और उनसे मोटी रकम ऐंठना इनका रोज का काम बन गया था। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News