Homeदेश प्रदेशभोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का तांडव

भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का तांडव

 भोपाल, 11 अगस्त। मध्यप्रदेश में मानसून की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राजधानी भोपाल, राजगढ़ समेत कई जिलों में बीते 24 घंटों से जारी अत्यधिक बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भोपाल की 50 से अधिक निचली कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिसके कारण जिला प्रशासन ने आज दिनांक 11 अगस्त को सभी शासकीय व निजी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है।

   जिला प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय खुद पूरे राज्य में राहत और बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News