Homeदेश प्रदेशपथरिया ज्वेलरी चोरी कांड का पर्दाफास

पथरिया ज्वेलरी चोरी कांड का पर्दाफास

दमोह। दमोह ज़िले के पथरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक प्रसिद्ध ज्वेलरी दुकान की दीवार में छेद (सेंधमारी) कर लाखों रुपये के जेवरात और चांदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विदिशा ज़िले की कुख्यात ‘पारदी गैंग’ के चार शातिर सदस्यों को धर दबोचा है।

    पुलिस के अनुसार, शातिर चोरों ने रात के सन्नाटे में बड़ी चालाकी से ज्वेलरी शोरूम की पिछली दीवार में एक बड़ा सुराख किया था और दुकान के लॉकर को कटर से काटकर करीब 08 किलो चांदी व अन्य सोने के जेवर पार कर दिए थे। पथरिया पुलिस ने घटना के बाद शहर के कई एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के फुटेज खंगाले, जिसके बाद संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान विदिशा की पारदी गैंग के रूप में हुई।

    पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई चांदी का एक बड़ा हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर लिए हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News