नई दिल्ली। भारत में जल्द ही कागजी करेंसी के साथ-साथ प्लास्टिक के नोट भी जारी होने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले वित्त वर्ष की शुरुआत यानी अप्रैल-मई 2027 तक देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।
केन्द्र सरकार ने हाल ही में संसद में बताया था कि उसने आरबीआई को 10 और 20 रुपए के मूल्यों वाले 1-1 अरब (कुल 200 करोड़) प्लास्टिक नोट छापने और उनके जमीनी परीक्षण की मंजूरी दे दी है।
रिपोर्ट के अनुसार,रु.10 और रु. 20 जैसे छोटे मूल्य के नोट बाजार में सबसे ज्यादा हाथों-हाथ घूमते हैं, जिसके कारण ये बहुत जल्दी फट जाते हैं या गंदे हो जाते हैं। जिससे आरबीआई को हर साल अरबों रुपये पुराने नोटों को बदलने में खर्च करने पड़ते हैं। प्लास्टिक के नोट पानी में भीगने पर भी नहीं गलेंगे और बेहद टिकाऊ होंगे, जिससे सरकार का प्रिंटिंग खर्च काफी कम हो जाएगा।





























Views Today : 224
Views Last 7 days : 880
Views Last 30 days : 1530
Views This Year : 10520
Total views : 110993
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8