लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी महत्त्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ को ज़मीनी स्तर पर तेज कर दिया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 01 अगस्त 2026 से प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में विशेष लोन और काउंसिलिंग शिविरों की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को अपना नया उद्योग या सर्विस सेक्टर का व्यवसाय शुरू करने के लिए 05 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि युवाओं को इस लोन के लिए किसी भी प्रकार की बैंक गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि लोन की शत-प्रतिशत गारंटी राज्य सरकार खुद ले रही है। इसके अलावा, जो युवा अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित करेंगे, उन्हें अगले चरण में 10 लाख्ररुपए तक के कंपोजिट लोन की सुविधा भी दी जाएगी।
विभाग के प्रमुख सचिव के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के माध्यम से राज्य भर में कम से कम 50,000 नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8