शहडोल। जानकारी के अनुसार, नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण जिला मुख्यालय का इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग इस समय राहगीरों के लिए खतरनाक ‘डेथ जोन’ में तब्दील हो चुका है। दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रशासन ने इस व्यस्त मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया था, लेकिन तोड़फोड़ के बाद निकले मलबे को साफ नहीं किया गया और न ही खोदे गए गड्ढों को भरा गया।
तथापि, लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण अब यह पूरा मलबा और गहरे गड्ढे जानलेवा कीचड़ व दलदल का रूप ले चुके हैं और इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक रोजाना फिसलकर चोटिल हो रहे ह। जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। जनमानस ने मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले इस मलबे को तुरंत हटाया जाए और गड्ढों को समतल किया जाए।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8