नई दिल्ली। देश की मुद्रा प्रणाली को और अधिक आधुनिक व टिकाऊ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 10 रुपये और 20 रुपये के मूल्यवर्ग में पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इस महत्त्वपूर्ण फैसले की आधिकारिक पुष्टि की है।
बंद नहीं होंगे कागज के पुराने नोट: सरकार ने संसद में यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि प्लास्टिक नोटों के आने से मौजूदा समय में चल रहे कागज (कॉटन-आधारित) के नोट बंद नहीं होंगे। दोनों प्रकार की करेंसी बाजार में समानांतर (साथ-साथ) चलती रहेगी और आम जनता को घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।





























Views Today : 224
Views Last 7 days : 880
Views Last 30 days : 1530
Views This Year : 10520
Total views : 110993
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8