अयोध्या। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि (चढ़ावा) में गबन और चोरी के मामले में विशेष अदालत से आरोपियों को राहत नहीं मिली है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए सभी 08 आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है और वे जिला जेल में ही रहेंगे।
चढ़ावा चोरी के इस बहुचर्चित मामले में जेल में बंद आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं–
अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव। अब तक की जांच और बरामदगी मामले की जांच कर रही पुलिस और एसआईटी पूर्व में इन आरोपियों को अलग-अलग चरणों में पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर चुकी है।
फिलहाल, एसआईटी मामले के अन्य वित्तीय पहलुओं और साक्ष्यों को मजबूत करने में जुटी है, जिसकी अगली सुनवाई अदालत में 10 अगस्त को होगी।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8