नई दिल्ली। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और सीमाओं पर बदलती चुनौतियों के बीच भारत की तीनों सेनाएं (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
रक्षा मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बल अब ‘रक्षात्मक’ रणनीति से आगे बढ़कर ‘आक्रामक और निर्णायक’ जवाबी कार्रवाई के लिए हर मोर्चे पर पूरी तरह तैयार है। तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल के लिए इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे युद्ध की स्थिति में तीनों सेनाएं एक साथ मिलकर एक ही नेतृत्व में सटीक हमला कर सकेंगी। स्वदेशी हथियारों की ताकत: ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत सेनाओं को लगातार आधुनिक स्वदेशी हथियारों से लैस किया जा रहा है। इसमें ‘प्रलय’ जैसी बैलिस्टिक मिसाइलें, आधुनिक ड्रोन, ‘प्रचंड’ लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर शामिल हैं।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8