सनातन धर्म में भोजन को केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि एक पवित्र यज्ञ माना गया है। यही कारण है कि हमारे शास्त्रों में भोजन करने से जुड़े कई नियम निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं में से एक मुख्य नियम है—भोजन से पहले हाथ और पैर दोनों को अच्छी तरह धोना। आमतौर पर लोग केवल हाथ धोकर ही खाना खाने बैठ जाते हैं, लेकिन ‘ब्रह्मपुराण’ में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि भोजन से ठीक पहले पैरों को धोना अनिवार्य है।
धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ आज का आधुनिक विज्ञान भी सदियों पुराने इस नियम के आगे नतमस्तक है। ब्रह्मपुराण के अनुसार, जो व्यक्ति अपने हाथ, पैर और मुख को अच्छी तरह साफ करके (पंचार्द्र होकर) भोजन ग्रहण करता है, उसे आरोग्य और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, पैर धोने से शरीर की अशुद्धियां और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गीले पैरों के साथ भोजन करने से शरीर में जठराग्नि (पाचन अग्नि) तीव्र होती है, जिससे भोजन आसानी से पचता है। वहीं, स्वच्छता के नियमों का पालन करने वाले पर माता लक्ष्मी और माँ अन्नपूर्णा की सदैव कृपा बनी रहती है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण: तंत्रिका तंत्रविज्ञान भी ब्रह्मपुराण के इस नियम का पूरी तरह समर्थन करता है। वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के अनुसार, भोजन से पहले पैर धोने के पीछे गहरा शारीरिक विज्ञान छिपा है-
रक्त संचार का संतुलन: दिनभर चलने या काम करने से हमारे पैरों में गर्मी जमा होजाती है और जब हम पैरों पर पानी डालते हैं, तो शरीर का तापमान संतुलित होता है। रक्त का प्रवाह पैरों से ऊपर की ओर यानी पेट और मस्तिष्क की तरफ बढ़ने लगता है। पाचन तंत्र का मजबूत होना: पैर धोने से शरीर का ‘कूलिंग इफेक्ट’ सक्रिय होता है, जो पेट की पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है। इससे भोजन के पोषक तत्त्व शरीर को पूरी तरह मिलते हैं।
तनाव से मुक्ति: पैर के तलवों में कई एक्यूप्रेशर पॉइंट्स और तंत्रिकाएं होती हैं। पानी के संपर्क में आते ही मस्तिष्क शांत होता है और दिनभर की थकान व तनाव दूर होता है, जिससे शांत मन से भोजन किया जा सकता है।
ब्रह्मपुराण और आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि भोजन हमेशा ज़मीन पर सुखासन (पालथी मारकर) करना चाहिए। खड़े होकर, डायनिंग टेबल, कुर्सी या बेड पर बैठकर भोजन करने से हमेशा बचना चाहिए।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8