रीवा। ऊर्जा के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके रीवा जिले के गुढ़ में स्थित 750 मेगावाट के अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट के नाम को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से इस सोलर पार्क परिसर में नवनिर्मित ‘ग्रीन हाइड्रोजन पायलट विंग’ का शनिवार, दिनांक 11 जुलाई से औपचारिक संचालन शुरू कर दिया गया है।
इस अत्याधुनिक तकनीक के शुरू होने से अब रीवा सोलर प्लांट से पैदा होने वाली सौर ऊर्जा का उपयोग सीधे पानी से पर्यावरण-अनुकूल ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ ईंधन बनाने में किया जा सकेगा, जो भविष्य के वाहनों और उद्योगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
रीवा बनेगा एनर्जी हब: परियोजना के अधिकारियों के मुताबिक, इस विंग के प्रारंभ होने से विंध्य क्षेत्र न केवल बिजली उत्पादन बल्कि अत्याधुनिक स्वच्छ ईंधन के अनुसंधान और निर्माण का भी देश का बड़ा हब बन जाएगा। आज इस उद्घाटन के अवसर पर रीवा जिला प्रशासन, रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस नई विंग से स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी रोजगार और इंटर्नशिप के नए द्वार भी खुलेंगे।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8