Homeधर्म अध्यात्मसिद्धाश्रम में योगिनी एकादशी की पावन तिथि पर परम पूज्य गुरुवरश्री के...

सिद्धाश्रम में योगिनी एकादशी की पावन तिथि पर परम पूज्य गुरुवरश्री के सान्निध्य में हुआ पौधारोपण

संकल्प शक्ति। योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर दिनांक 10 जुलाई 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक-संचालक परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

mata ji paudharopan

     आश्रम परिक्षेत्र में आयोजित इस गरिमामयी पर्यावरण संरक्षण अभियान में 24 घंटे प्राणवायु (आॅक्सीजन) प्रदान करने वाले पीपल और बरगद के  पौधे रोपे गए।

     योगिनी एकादशी की पावन तिथि पर सिद्धाश्रम धाम में प्रकृति की रक्षा को आधार बनाकर मानवता की रक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारा गया। पौधारोपण की शुरुआत स्वयं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपने करकमलों से पीपल का बिरवा रोपकर की। इस अवसर पर पूजनीया शक्तिमयी माता जी ने भी पौधारोपण करके समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News