संकल्प शक्ति। योगिनी एकादशी के पावन पर्व पर दिनांक 10 जुलाई 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक-संचालक परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आश्रम परिक्षेत्र में आयोजित इस गरिमामयी पर्यावरण संरक्षण अभियान में 24 घंटे प्राणवायु (आॅक्सीजन) प्रदान करने वाले पीपल और बरगद के पौधे रोपे गए।
योगिनी एकादशी की पावन तिथि पर सिद्धाश्रम धाम में प्रकृति की रक्षा को आधार बनाकर मानवता की रक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारा गया। पौधारोपण की शुरुआत स्वयं योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपने करकमलों से पीपल का बिरवा रोपकर की। इस अवसर पर पूजनीया शक्तिमयी माता जी ने भी पौधारोपण करके समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8