Homeराष्ट्रीय समाचारपाक से चल रहा था आतंक का खेल, कई राज्यों में ताबड़तोड़...

पाक से चल रहा था आतंक का खेल, कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

नई दिल्ली, चंडीगढ़, 10 जून। देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने और प्रमुख शहरों को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त समन्वय में पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार के दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी और जसवीर चौधरी द्वारा संचालित ‘टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क’ को ध्वस्त करने के लिए की गई है।  

एनआईए ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा के 09 जिलों के कुल 18 स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मुख्य रूप से गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी के सहयोगियों को पकड़ने के लिए की गई। भट्टी का नाम नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर थाने के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है।    

अलग-अलग राज्यों में हुई इस छापेमारी के दौरान एनआईए को कई संदिग्ध घरों और ठिकानों से महत्त्वपूर्ण कामयाबी मिली है। कई संदिग्ध स्मार्टफोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और सिम कार्ड सीज किए गए हैं और हवाला के जरिए पाकिस्तान से आ रही टेरर-फंडिंग और बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। एनआईए ने पानीपत, अंबाला, सिरसा और मनसा समेत कई जिलों से संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News