नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और अरब सागर में बने मौसमी सिस्टम के चलते देश के 18 से अधिक राज्यों में भारी आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।
इन राज्यों में रहेगा मौसम का असर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियों में भारी बदलाव देखा जा रहा है और बिगड़े मौसम का असर निम्नांकित राज्यों पर पड़ने की संभावना है–
दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
ऑरेंज और येलो अलर्ट: दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश जैसे मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने आॅरेंज/येलो अलर्ट जारी कर लोगों को अचानक आने वाले आंधी-तूफान के प्रति सतर्क रहने को कहा है।
रेड अलर्ट: केरल में मानसून की एंट्री के बाद 6-7 दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश (>204 मिमी) होने की संभावना है।
मानसून की मौजूदा स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक देने के बाद अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में यह महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद 12 से 15 जून के बीच बिहार और 15 से 20 जून के बीच उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में इसके पहुंचने की उम्मीद है।




























Views Today : 234
Views Last 7 days : 890
Views Last 30 days : 1540
Views This Year : 10530
Total views : 111003
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8